National
SC में बोर्ड परीक्षा रद्द करने वाली याचिका पर कल सुनवाई

नई दिल्ली। देश भर मे कोरोना महामारी के चलते पढ़ाई से लेकर ऑफिस तक का सारा तरीका बदल चुका है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट कल यानी बुधवार (23 फरवरी) को सभी राज्य बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए शारीरिक परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।









