ChhattisgarhBhilai-Durg

एसआई भर्ती परीक्षा पर रोक के विरोध में मशाल रैली….

भिलाई  :  एसआई भर्ती में रोक लगाने और आरक्षण के मुद्दे को लेकर भिलाई में भाजपा ने रविवार शाम मशाल रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और भाजयुमो नेता एक साथ शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भिलाई में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में पहली रैली निकाली गई। यह रैली राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ रही। हाल में जो एसआई की भर्ती पर रोक लगाई गई और आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने आक्रोश रैली निकाली।

मशाल रैली टाउनशिप के सेक्टर 6 सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ पार्क से शुरू की गई, जो सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से होते हुए आस्था चौक तक पैदल मार्च करते हुए वापस सिविक सेंटर में समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
भाजपा भिलाई जिला के नए अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने का कहा कांग्रेस सरकार आदिवासियों के आरक्षण, महंगाई, भ्रष्टाचार, एसआई भर्ती और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विफल रही। उन्होंने कहा ये सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। एसआई भर्ती होनी चाहिए, जिसे बंद कर दिया गया है। आदिवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!