National

दर्दनाक हादसा : भरभरा कर ढह गई 3 मंजिला इमारत…2 लोगों की मौत…

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात 3 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के मलबे से करीब 12 लोगों को निकाला गया है जबकि एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। अभी भी 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती गया है।

 हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां हाशिम नाम के शख्स का 4 मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे में आसपास के पड़ोस में रहने वाले लोग भी दब गए। घटनास्थल पर एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 16 लोग दबे हुए थे, 12 को निकाल लिया गया है, 4 अभी भी फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम आ गई है, रेस्क्यू अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button