ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ सिख समाज की आतंकवाद के खिलाफ श्रद्धांजलि सभा

छत्तीसगढ़ सिख समाज ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 27 अप्रैल को शाम 3 बजे से रायपुर स्थित श्री गुरु सिंह सभा, गोबिंद नगर में हुआ। सभा में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों और देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में शाम 3 से 4:15 बजे तक सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद वैराग्य मयी कीर्तन हुआ और फिर अंतिम अरदास, हुक्मनामा और श्रद्धांजलि समारोह संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ सिख समाज श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उन सभी निर्दोष पर्यटकों और सैनिकों के बलिदान को याद कर रहा है, जो आतंकवाद के कायराना हमले का शिकार बने।

सिख समाज ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। रायपुर के दिनेश मिरानिया सहित सभी शहीदों को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम में छत्तीसगढ़ का हर नागरिक पूरी मजबूती से उनके साथ है।

छत्तीसगढ़ सिख समाज श्रद्धांजलि सभा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बन गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!