National

दबंगों से परेशान पुजारी ने आग लगाकर की आत्महत्या, मंदिर ट्रस्ट के 4 सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान। जयपुर में एक मंदिर के पुजारी के आत्मदाह करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला जयपुर के मुरलीपुरा इलाके का है। पंडित गिरिराज शर्मा ने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। इस घटना में पुजारी गिरिराज शर्मा 90 फीसदी तक झुलस गए थे। उन्हें सवाईं मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस मामले में 4 लोगों पर उन्हें आत्मदाह करने के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम दिनेश चंद, मूलचंद मान, रामकिशन शर्मा और सांवरमल अग्रवाल है। चारों आरोपी मंदिर ट्रस्ट और विकास समिति के सदस्य हैं। तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। सभी आरोपियों पर पुजारी को मंदिर से निकलने के लिए परेशान करने का आरोप है। उनके परेशान करने के बाद ही गिरिराज शर्मा को आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!