ChhattisgarhRaipur

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में एक युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर के रिंग रोड 1, भाटागांव के पास ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में जिसमे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे के बाद रिंग रोड में लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

भाटागांव ओवरब्रिज के पास आज दोपहर 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पहले आपस में टकराई जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक क्र. CG 04 NU 4871 सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकि है। शव का पंचनामा कर आगे की जांच कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद रिंग रोड में लंबा जाम लग गया जिसे बहाल करने में पुलिस लगी हुई है। फ़िलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!