ChhattisgarhRaipur

कोलाकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा क्रिकेट ग्राऊण्ड पास दो व्यक्तियों को आईपीएल के पंजाब कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सेटअप लगाकर ऑनलाईन सट्टा संचालन करते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

Related Articles

शनिवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत चरौदा क्रिकेट ग्राऊण्ड पास दो व्यक्तियों द्वारा आईपीएल के पंजाब कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सेटअप लगाकर ऑनलाईन सट्टा संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग ठाकुर उर्फ मोन्टू ठाकुर निवासी खमतराई तथा 1 नाबालिग था। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन एवं लैपटॉप को चेक करने पर दोनो के द्वारा कोलकाता नाईट्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य होने वाले मैच में सट्टा का संचालन करना पाया गया। जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग लैपटॉप, 8 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 85 हजार रूपये जप्त कर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!