Chhattisgarh

CG : नाले में मिली दो लाश, बिजली तार चोरी करने के दौरान करंट से मौत की आशंका

जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के खैरताल शिवरीनारायण मार्ग कटौद गांव के कोकड़ी नाला में 2 लोगों की लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान रवि केंवट उम्र 23 वर्ष और देवा यादव उम्र 22 वर्ष कटौद निवासी के रूप में हुई है।

Related Articles

पुलिस के अनुसार सरिया चोरी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। मृतक अपने साथियों के साथ मिलकर रात में चोरी की नियत से पुलिया के पास गए थे। मृतक व्यक्तियों के साथ में अन्य लोग भी शामिल थे, जो घटना के बाद कुछ सामग्री लेकर भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटर के माध्यम से काटा गया है। कटे हुए सरिया के टुकड़े शव के पास अभी भी पड़े हुए हैं। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मौत मामले की जांच शुरु कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!