Korba

सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत

कोरबा । कोरबा में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने दो युवको की जान ले ली। बताया जा रहा है कि करतला थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवको को तेज रफ्तार वाहन के चालक ने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगिरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकरी दी गयी। जिसके बाद दोनों युवको को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरपाली निवासी श्रवण उरांव के घर पर सक्ती जिला से उसका दोस्त फिरतु उरांव आया हुआ था। दोनों दोस्त आज देर शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर श्यांग बरपाली से कोरबा जा रहे थे। इस दौरान ग्राम तौलीपाली के पास दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 को इस सड़क दुर्घटना की सूचना दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के जेब से एक पर्स मिला, जिससे दोनों युवको की पहचान कर पुलिस ने घरवालों को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि बाइक श्रवण उरांव चला रहा था। वहीं फिरतु उरांव बाइक में पीछे बैठा हुआ था। फिरतु उरांव सक्ति जिले के पटेरापाली का रहने वाला है, जो कि पिछले 4 दिनों से श्रवण उरांव के घर आया हुआ था। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!