National

बड़ा हादसा : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; दो लोगों की मौत और 20 घायल,रेस्क्यू जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।उन्होंने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

रविवार को रामबन में हुआ था हादसा

इससे पहले रविवार को रामबन जिले में एक वाहन सड़क से फिसल गया था। इसमें सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा था।

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई।हादसे में तीन जवानों की हो गई मौत सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!