Raipur

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का किया भूमिपूजन

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) के परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य की सुरक्षा रणनीति और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

रायपुर में स्थापित होने जा रही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) में अब टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में नए एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास समारोह में कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी के कारण कई बार आरोपी को अनावश्यक रूप से जेल में रहना पड़ता है, लेकिन अब रिपोर्ट जल्द तैयार होगी जिससे कोर्ट जल्दी फैसला सुना सकेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।

सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
शिलान्यास समारोह के बाद गृहमंत्री अमित शाह नवा रायपुर स्थित होटल रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के DGP और ADGP रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राज्यों के बीच सुरक्षा समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे अभियानों और साझा रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!