ChhattisgarhRaipur

बूढ़ातालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की तैरती लाश

रायपुर : राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में आज एक लाश मिली। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती मिली है। जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि एक रात पहले उसी व्यक्ति को कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग ने देखा था। और अज्ञात व्यक्ति को पेट्रोलिंग स्टाफ ने चबूतरे में सोने को कहा था। और आज दोपहर उसकी लाश तालाब में तैरती मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस ने लाश को देखकर डूबने से मौत हुई है। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!