ChhattisgarhRaipur

मेकाहारा एंबुलेंस संघ के उपाध्यक्ष को दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ्तार

रायपुर : गंज थाना पुलिस ने भल्ला साहू उर्फ रामकुमार साहू को महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। मेकाहारा एंबुलेंस संघ के उपाध्यक्ष को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार साहू ने महिला को शादी का झांसा देकर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए जिसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था।

आरोपित से तंग आकर के महिला ने थाने में शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इलाज कराने आई तब हुई थी पहचान: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 4 साल पहले अपनी बहन का इलाज कराने अंबेडकर हॉस्पिटल आई थी। उसी समय आरोपी एंबुलेंस से छोड़ने का काम किया था।

उसी दौरान महिला से पहचान हुई थी। इसके बाद हाल ही में दो महीने पहले महिला जब आरोपी को गंज इलाके के दिखी तो आरोपित उसे छोड़ने की बात कह कर एक होटल में ले गया और उससे शादी का झांसा देकर के दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे धमकाने लगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!