ChhattisgarhRaipur

वार्ड बॉय गिरफ्तार…खुद को एम्स का डॉक्टर बताकर नर्स की लूटी आबरू,

रायपुर। राजधानी के अभनपुर में शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। जहां प्राइवेट अस्पलात की नर्स ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. प्रार्थी ने शिकायत की है कि ‘शादी डॉट कॉम में उसकी प्रोफाइल डली हुई थी. प्रोफाइल के माध्यम से सिलयारी निवासी युवक ने उससे संपर्क किया. उसने खुद को एम्स का डॉक्टर बताया.आरोपी का नाम नीलेश है। शादी के लिए दोनों राजी भी हो गए. इसी बीच आरोपी, उसे अभनपुर इलाके में अपने परिचित के घर लेकर गया, जहां शादी का झूठा वादाकर उसके साथ संबंध बनाया. आरोपी लगातार 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

नर्स को जब मालूम हुआ कि आरोपी डॉक्टर नहीं बल्कि दो साल पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था. उसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की पताशाजी शुरू कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, थाने एक नर्स से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी नीलेश मांडे ने पीड़िता से शादी करने की बात कहकर और खुद को डॉक्टर बताकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया. उसके खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!