Chhattisgarh

टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही छत्तीसगढ़ में जश्न की लहर: रायपुर में गूंजे पटाखे, अंबिकापुर में ढोल-नगाड़ों पर थिरके फैंस

रायपुर। ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही टीम इंडिया की जीत की खबर सामने आई, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

रायपुर में देर रात तक सड़कों पर उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का जोरदार जश्न मनाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।

वहीं अंबिकापुर में भी क्रिकेट प्रशंसकों का जोश देखते ही बन रहा था। टीम इंडिया की जीत के बाद बड़ी संख्या में युवा और क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। शहर के कई स्थानों पर देर रात तक आतिशबाजी होती रही और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। फैंस ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व और खुशी का अवसर दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और तीसरी बार इस खिताब को जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को टीम इंडिया पर गर्व है और इस शानदार जीत से हर भारतीय का सिर ऊंचा हुआ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!