ChhattisgarhRaipur

 छत्‍तीसगढ़ में बदलना शुरू हुआ मौसम का मिजाज, बढ़ने लगा तापमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में होली के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल ने लगा है। दोपहर की धूप अब चुभने लगी है। रात में भी तापमान बढ़ने से उमस में बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर सहित प्रदेशभर के सभी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

बता दें कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। सबसे ज्यादा तापमान महासमुंद में 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान कबीरधाम जिले में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!