Chhattisgarh

परिवार में पसरा मातम : तालाब में नहाने गए मां और 2 साल के बच्चें की डूबने से मौत

बलरामपुर: प्रदेश में रोजाना डूबने से मौत होने की खबर आती ही रहती है। गर्मी के मौसम में सभी आसपास के तालाब, नदी में नहाने जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे तैरना नहीं आता। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आया है। जहाँ तालाब में नहाने गए माँ बेटे की डूबने से मौत हो गई। बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले की मृतका अनीशा पहाड़ी कोरवा (23) अपने ढाई साल के बेटे के साथ कतारीकोना के दलदलिया तालाब में नहाने गई थी। जहाँ गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। ऐसी आशंका है कि बच्चे के डूबने पर माँ बचाने गई होगी और वो भी करीब 10 फिट गहरे पानी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!