National

Whatsapp fraud : व्हट्सएप पर आए एक मैसेज से खाली हो गया बैंक अकाउंट…हैरान कर देगा पूरा मामला…

Whatsapp fraud : व्हट्सएप पर एक दिन में कई सारे मैसेज आते हैं। ऐसे ही एक मैसेज के चक्कर में बेंगलुरू बेस्ड व्यक्ति के बैंक खाते से 49 लाख रुपये उड़ गए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 सितंबर को एक व्यक्ति के पास अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में एक पार्ट टाइम नौकरी का लालच दिया। गया

 दरअसल, मैसेज में दावा किया कि वे रेस्टोरेंट को रिव्यू देकर कमाई कर सकते हैं। एक टास्क पूरा करने के पश्चात् यूजर्स को 250 रुपये प्राप्त होंगे। विक्टिम ने इस काम को करने का फैसला किया। शुरुआत में उसे टास्क शुरू करने पर 250 रुपये पेमेंट मिली।

फिर विक्टिम को एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने को कहा। इसमें लोगों को प्रीपेड टास्क की योजना बताई। फिर विक्टिम ने कुछ टास्क खरीदे। प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों टास्क में 25-30 प्रतिशत के रिटर्न का लालच दिया है।

विक्टिम ने बताया कि वह अच्छी कमाई के लिए डेली 7-8 टास्क प्रीपेड टास्क कंप्लीट करता था। विक्टिम को बताया- यदि वह 1,000 रुपये इनवेस्ट करेंगे तो उन्हें 300 रुपये का लाभ प्राप्त होगा। विक्टिम को शुरुआत में कुछ टास्क पूरा करने के बाद रिटर्न मिला, किन्तु अंत में जाकर वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया।

दरअसल, विक्टिम ने बताया कि उसने गलती से सेल पर क्लिक कर दिया। फिर वॉलेट से सारा अमाउंट गायब हो गया। तत्पश्चात, स्कैमर्स ने और रुपये इनवेस्ट करने को कहा। वही जब विक्टिम ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया, तो उससे कुछ वक़्त मांगा। फिर विक्टिम का अकाउंट डिलीट कर दिया तथा मोबाइल भी बंद किया। फिर उसे समझ आया है कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है।

Related Articles

Back to top button