ChhattisgarhRaipur

पुलिस पहुंची तो उड़े होश , घर में युवती की लाश के साथ रह रहा था युवक

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती की हत्या कर आरोपी उसकी लाश के साथ घर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती की लाश भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक मकान में महासमुंद निवासी बसंती यादव (उम्र 30) की लाश मिली है। युवती के सिर और हाथ पर गहरे चोट के निशान हैं। युवती के हाथों और पैरों में रस्सी बंधी हुई मिली। पुलिस ने मौके से गोपी निषाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच क्या रिश्ता था इस बात का पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि युवती की मौत दो दिन पहले हो चुकी है। आरोपी युवक ने युवती की हत्या की है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!