ChhattisgarhDhamtari

युवती की मिली लाश : रेप के बाद हत्या की आशंका… लाल जोड़े में दुल्हन के लिबास में युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी

धमतरी। जिले में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की हालत देख कर कहा जा रहा है कि शव 4 से 5 दिन पुराना हो सकता है। आशंका है पहले उसका रेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुरुवार को मुरुमसिल्ली बांध की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने बांध से आगे जंगल में लाश देखी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। युवती की उम्र करीब 25 साल के आस-पास होगी और वह शादीशुदा है। चेहरा सड़ चुका

आशंका जताई जा रही है कि पहले उसका रेप किया गया है। इसके बाद उसके सिर को कुचल कर मार दिया गया। युवती के पैर में आल्ता भी लगा था। ऐसे में लग रहा है कि उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्ती करने में जुटी है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!