ChhattisgarhRaipur

‘कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं, किया जाता हैं प्रताड़ित’: महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर फिर हमलावर हुई राधिका खेरा, बोली – भूपेश ‘काका’ से बने ‘कंस’

Related Articles

रायपुर। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंची। जहां उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस के राजीव भवन में उनके साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का जिक्र करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजीव भवन में अपने साथ हुई अभद्रता का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर न्याय ना देने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस भवन में अपने साथ हुई अभद्रता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। महिलाओं से कांग्रेस कार्यालय में अभद्रता की जाती रही है। कांग्रेस सरकार में तो गुंडों को बचाया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस घर की महिला को न्याय नहीं दे सकती। इनको प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी महिलाओं के हक में आवाज उठाने से डरते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सीएम भूपेश बघेल न्याय दिलाना छोड़ कका से कंस बन गए। अपने घर वाले कंस बन जाए तो महिला को दुर्गा बनना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस भवन में CCTV कैमरे तक नहीं है, जिसका फायदा उठाकर ये ऐसी हरकतें करते हैं।

कांग्रेस के मुख्यालय में महिलाओ को किया जाता हैं प्रताड़ित : राधिका खेड़ा

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी विदेश जाकर महिलाओं के हितों की बड़ी- बड़ी बात करते हैं। मगर अपनी ही पार्टी की महिलाओं को न्याय नहीं दिला पाते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में महिलाओं को पीटा जाता है। राहुल जी से पूछना चाहती हूं कि, महिलाओं के लिए बड़ी – बड़ी बातें करने से पहले वो सोचते क्यों नहीं हैं? अपनी पार्टी की महिलाओं से कहते हैं, न्याय मत मांगो, और चुप रहो।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!