ChhattisgarhRaipur

महिला सुरक्षा मुद्दा: सीएम आवास का घेराव करने फूलो देवी के साथ पहुंचे PCC चीफ बैज, पूर्व CM बघेल और नेता प्रतिपक्ष महंत को पुलिस ने रोका

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर मंगलवार को महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीएम हाउस घेराव करने निकलीं। इस घेराव कार्यक्रम में फूलो देवी नेताम के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी ने कहा बच्चियों से लेकर 50 साल की अधेड़ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। बिना कांग्रेस के दबाव के कार्रवाई नहीं होता है।

गौरतलब है कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीएम आवास तक जाने से पहले ही रोक दिया था।

इस सरकार में कानून नहीं  

प्रदर्शन में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज लाल साड़ी पहनकर दुर्गा के रूप में सरकार पर क़हर बरपाने हमारी माताएं-बहनें पहुँची हैं। नौ महीने की सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया। माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने लगातार मुद्दा उठाया। आपको जनता ने सरकार चलाने का जनादेश दिया, लेकिन इस सरकार में सरकार नाम की चीज नहीं है, कानून नाम की चीज़ नहीं है।

वही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दी है. 80% गांव के दुकानों में भी नशे की गोलियां, दवाएँ मिल रही है। जिसे खाने से लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!