ChhattisgarhBhilai-Durg

तुम काली दिखती हो… कहना पति को पड़ा महंगा, गुस्से में पत्नी ने दी खौफनाक सजा

दुर्ग। एक पत्नी ने अपने पति की टंगिया से गला काटकर की हत्या कर दी। पति शादी के बाद से पत्नी को काली होने और लड़का जैसा दिखने के ताने दिया करता था। इसी बात से तंग आकर पत्नी ने हत्या को अंजाम दे डाला।

Related Articles

अमलेश्वर पुलिस ने सोमवार को कापसी गांव में 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी महिला को उसकी चार महीने की बेटी के साथ जेल भेज दिया गया। रविवार रात महिला ने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। इस पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उससे करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी करने के बाद से आरोपी उससे मारपीट करने लगा था। उस पर काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। पुलिस ने सोमवार को महिला के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!