ChhattisgarhMahasamund

नाबालिग प्रेमिका संग युवा प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी अपनी जान

महासमुंद। में बीती रात्रि जिले के उमाकांत थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका संग 27 वर्ष प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है कोमाखान पुलिस को जीआरपी पुलिस ने सूचित कर मामले की जानकारी दी। आपको बता दें कि मृत्यु तिथि 16 साल की थी और मृत्यु लोकेश्वर साहू पिता पुरानिक साहू ग्राम सिवनी 27 वर्ष निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन नाबालिक लड़की और बालिक युवक एक ही गोत्र के थे, लिहाजा दोनों की रिश्तेदारी भाई बहनों की निकल रही थी। लेकिन नाबालिग लड़की और बालिग प्रेमी इस बात को मानने के लिए राजी नहीं थे। जिस वजह से नाबालिग प्रेमिका और प्रेमी ने सारे रीति रिवाज को दरकिनार करते हुए एक खौफनाक रास्ता अख्तियार किया।  बीती रात्रि ट्रेन के आगे कूदकर दोनों अपनी ने जान दे दी। फ़िलहाल कोमाखान पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम होने के बाद, परिजनों को सौंप दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!