Chhattisgarh

चाकू की नोक पर युवक मांगता है मोबाइल नंबर…, छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने थाने में की शिकायत

जांजगीर-चांपा। जिले में नाबालिग किशोरी ने एक युवक के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। वो स्कूल आने-जाने के दौरान उसे रोकता है, उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसके मोबाइल नंबर की मांग करता है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार 13 साल की नाबालिग लड़की पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव का रहने वाला युवक अजय तिवारी ने उससे प्यार होने की बात कही, लेकिन जब लड़की ने इनकार कर दिया तो वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। एक दिन तो आरोपी ने उसके ऊपर कलर स्प्रे भी कर दिया। उसने कहा कि वो अक्सर उससे चाकू की नोक पर बात करता है। परेशान होकर उसने सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने कहा कि उसके परिवार वाले युवक के घर बात करने भी गए थे, लेकिन तब भी वो नहीं माना। बार-बार की बदतमीजी से परेशान होकर छात्रा ने युवक को मारा, जिस पर आरोपी ने भी उसके साथ गालीगलौज की और मारपीट की कोशिश की। फिलहाल जांजगीर सिटी कोतवाली थाने में शून्य पर केस दर्ज किया गया है। केस डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित थाना प्रभारी की सूचना दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!