Chhattisgarh

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, सीने पर सूजा से किए कई वार, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी से अवैध संबंध के शक आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। आरोपियों ने युवक के सीने पर सूजा से 60 से अधिक बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना सीएसईबी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी प्रभाकर को शुभम साहू के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था। इसलिए उसने शुभम की हत्या की साजिश रची। फिर 15 अक्टूबर की रात मेडिकल से घर लौट रहे शुभम को आरोपी प्रभाकर और उसका दोस्त रिक्की यादव अपने साथ नहर के पास ले गए और विवाद करने लगे। इसके बाद बोरा सिलने वाले सूजा से शुभम के सीने पर एक के बाद एक 50 से 60 बार वार किया। फिर भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो हथौड़े से उसका सिर फोड़ दिया। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।

जीजा को फोन कर हत्या की दी जानकारी

आरोपियों ने शुभम के जीजा को फोन कर कहा कि शुभम की हत्या कर दी है, नहर किनारे आकर देख लो। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। लगातार पताजासी के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!