BijapurChhattisgarh

छोटे भाई को जन्मदिन के दिन मिली बड़े भाई के शहीद होने की खबर, घर में पसरा मातम

 बीजापुर। छोटा भाई हतप्रभ रह गया जब उसे खबर लगी की उसका बड़ा भाई इस दुनिया में नहीं रहा. वो भी तब जब आज उसका जन्मदिन है और छोटे भाई के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई. सुबह ही तो बड़े भाई ने उसे जन्मदिन की बधाई दी थी.बता दें कि बीजापुर जिले के गलगम इलाके में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान देवेंद्र कुमार सेठिया शहीद हो गए. बताया जा रहा है की UBGL सेल फटने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और देवेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था,

जहां इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड दिया.जब लल्लूराम डॉटकॉम की टीम ने परिजन से बात की तो पता चला की आज ही देवेंद्र के छोटे भाई का जन्मदिन है और देवेंद्र ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई भी दी थी और चुनाव ड्यूटी में जाने की बात भी बताई थी. तब छोटे भाई ने ये सोचा भी नहीं था की जिस भाई से आज सुबह ही उसने बात की है उसके शहीद होने की खबर शाम तक घर आएगी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!