ChhattisgarhRaipur

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक बयान पर युवा कांग्रेस ने डी पुरंदेश्वरी का पुतला फूंका

Related Articles

बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि भूपेश बघेल सच बोलेंगे तो उनके सर के सैकड़ों टुकड़े हो जाएंगे इसको लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया गया युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए साथ ही उन को चेतावनी देते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेगी तो आने वाले समय में और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।।

पूर्व मीडिया विभाग चेयरमैन तुषार गुहा ने कहा की आज प्रदेश के माटी पुत्र मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह किसान हो युवा हो आदिवासी हो महिलाएं हो सभी आज दीर्घ स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं उसी दिन बीजेपी की प्रदेश प्रभारी प्रदेश में आकर माननीय मुख्यमंत्री जी के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी करती है और उनके सर के सैकड़ों टुकड़े होने की बात करती है इसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है और आज उसी कड़ी में हमने जय स्तंभ चौक पर डी पुरंदेश्वरी का पुतला जलाया और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा डी पुरंदेश्वरी को चेतावनी दी जाती है कि वह जल्द से जल्द सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो उनका छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा युवा कांग्रेस का विरोध करेगी।।

इस पुतला दहन कार्यक्रम पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रत्याशी विनोद कश्यप विधानसभा प्रत्याशी अजय साहू,आजाद वर्मा, अभिनव शर्मा, सुनील सरोज, अतुल दुबे आदि।।

     

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!