ChhattisgarhRaipur

मंत्री अमरजीत भगत ने सांसद सरोज पांडे के वीडियो पर कसा तंज, बोले- स्काईवॉक से खिंचाए फोटो और फिर….

राजपुर : राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने अकलतरा की खराब सड़क को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड किया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा है कि सांसद सरोज पांडे को रायपुर के स्काईवॉक में खड़ी होकर फोटो खींचना चाहिए और फिर इसे सोशल मीडिया में वायरल करना चाहिए। ताकि अपनी सरकार के भ्रष्टाचार कार्यों को जनता के बीच ला सकें। मंत्री भगत ने कहा भाजपा नेताओं को आम जनों की समस्याओं को भी ज्यादा से ज्यादा पोस्ट करना चाहिए जिससे केंद्र की विफलताओं को सामने लाया जा सकें।

बता दें पिछले दिनों सांसद सरोज पांडे ने अकलतरा में खराब सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा था कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है यह समझ में नहीं आता। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राज्य में सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग के ENC को भी पिछले दिनों हटाया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!