ChhattisgarhRaipur

नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रायपुर के आकाश को मिला सिल्वर मेडल

रायपुर। असम के गुवाहाटी में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजधानी रायपुर के प्रतिभागी ने प्रदेश के नाम सिल्वर मेडल किया है। रायपुर के आकाश बहेसर ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है।

कोच माणिक ताम्रकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 600 महिला-पुरुष खिलाडियों ने भाग लिया था। जिसमें 120 किलो वजन वर्ग में खेलते हुए राहुल ने सिल्वर स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने चैम्पियन शिप पर कब्जा जमाया।

छग के महासचिव उदल वाल्मीकि और अध्यक्ष लखपति सिंदूर के द्वारा बताया कि तीसरी बार छत्तीसगढ़ को चैम्पियन शिप का खिताब मिला। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी के साथ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल और आजीवन अध्यक्ष शिवमोहन शुक्ला यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर रिटायर्ड रविन्द्र मिश्रा सहित छग टीम मैनेजर मोहित वालदे ने उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!