ChhattisgarhDhamtari

CG में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीन सहेलियों को कुचला, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 2 सहेलियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। तीनों एक ही स्कूटी में सवार थी। यह घटना कल देर शाम खैरझिटी स्थित बेलौदी नहर के पास हुआ।

टीआई राजेश जगत ने बताया कि क्षमा और भारती नाम की दो युवती एक साथ एक फार्मा कंपनी में काम करती थीं। दोनों सहेली अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से दवा का आर्डर लेने मगरलोड की ओर जा रहे थीं। बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीनों लोगों को चपेट में लेकर कुचल दिया। स्कूटी में सवार दोनों युवती ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!