ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय ने धमतरी में 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण…245.80 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले को ₹245.80 करोड़ की लागत वाले विकास और निर्माण कार्यों की सौगात भी दी।

Related Articles

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी, भोजराज नाग और विधायक अजय चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के तहत 4 ग्राम पंचायतों – भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी – में महतारी सदन बनाए गए हैं। इन सदनों का उद्देश्य ग्राम की महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना, आपसी समरसता बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

राज्य सरकार ने प्रथम चरण (2024-25) में 202 महतारी सदनों के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत किए हैं। लगभग 2500 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने प्रत्येक सदन पर 24.70 लाख रुपए की लागत आई है। इनमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउंड्रीवाल, प्रसाधन और बोरवेल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्यक्रम में प्रदेशभर की महिला स्व-सहायता समूहों की 2 लाख से अधिक सदस्याएं वर्चुअली जुड़ीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को संगठित और सक्षम बनाने के लिए महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!