ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : राजधानी में पुलिस से मारपीट, मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मारपीट मामले में 6 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक राय होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी। पोलिए ने इस मामले में 1 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था वहीं मामले के 6 और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related Articles

प्रार्थी दिलीप जांगड़े ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 10 सितम्बर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के अन्य सदस्यों के साथ ईनोवा वाहन में आरोपी पता तलाश एवं अपराध विवेचना में उड़ीसा जा रहे थे। वही रात्रि करीबन 11 बजे थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित गौरा – गौरी चैक पास पहुंचे तो देखा कि गणेश पंडाल के पास भण्डारा कार्यक्रम चल रहा था तथा भण्डारा स्थल के सामने एक लड़के को 15-20 लड़के हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट कर रहे थे। कोई बड़ी अनहोनी घटना न हो जाये यह समझकर प्रार्थी दिलीप जांगडे ईनोवा वाहन से उतरकर बीच-बचाव एवं झगड़ा छुड़ाने का प्रयास करते हुए प्रार्थी ने बताया कि वह पुलिस स्टाॅफ है अनावश्यक झगड़ा मत करो कहकर समझाईश दी जा रहीं थी। इसी दौरान झगड़ा करने वालों में से तेलीबांधा निवासी आशीष कश्यप व उसके 08-09 अन्य साथी प्रार्थी को घेरकर हाथ, मुक्का, कडा एवं डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाने के साथ ही शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 594/22 धारा 147, 148, 149, 353, 332, 186 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!