गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4 पिकअप में मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे 9 तस्कर गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अन्तरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दस मवेशी, चार पिकअप वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मवेशियों की कीमत करीब 13.34 लाख रुपये बताई जा रही है।
- 1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1винOctober 17, 2026
- 141網使用前必知要點與隱私安全指南October 16, 2026
- ProstitutkiVAlmaty: обзор безопасности и конфиденциальностиOctober 16, 2026
- Almaty-escort: дискретные способы оплаты и безопасный биллинг guideOctober 16, 2026
मामला सोमवार की देर रात का है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर छत्तीसगढ़ से मवेशियों को भरकर मध्यप्रदेश की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बालाघाट रोड में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। थोड़ी देर में चार संदिग्ध पिकअप गाड़ियां पकड़ में आ गईं।
जांच में पाया गया कि भैंसों को रस्सियों से बांधकर वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। चालकों से परिवहन दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं पेश कर सका। इसके बाद सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में हेमराज (42), नरेंद्र (26), नोहर (45), संतोष (35), कृष्णकुमार (26) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के, जबकि लकेश (23), छबि (27), सातेश (30) और सागर (21) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और मोटरयान अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए वाहनों को राजसात के लिए भेजा गया है, जबकि तस्करों के नेटवर्क और सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस ने चेताया है कि गौ-तस्करी और पशु क्रूरता में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।