Chhattisgarh

ट्रंप का बड़ा दावा: “भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा”, जेलेंस्की से मुलाकात में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

ट्रंप ने कहा कि भारत ने पहले ही रूस से तेल आयात कम कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले वे भारत की तेल खरीद नीति से खुश नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत भविष्य में रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, इस दावे पर अब तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, हंगरी को लेकर ट्रंप का रुख नरम दिखा। जब एक पत्रकार ने पूछा कि हंगरी अब भी रूसी तेल पर निर्भर है, तो ट्रंप ने कहा कि “हंगरी के पास विकल्प सीमित हैं क्योंकि उनके पास समुद्री रास्ता नहीं है और तेल पाइपलाइनें पुरानी हैं।” उन्होंने इसे हंगरी की मजबूरी बताया।

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर NATO देश रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दें, तो वे “टैरिफ और कूटनीति के ज़रिए यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं।” अपने बयान में उन्होंने एक बार फिर भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा की और उन्हें “महान नेता” बताया।

ट्रंप के इस दावे ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अब सबकी नज़र भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है कि क्या वाकई भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा या नहीं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!