Chhattisgarh

जनता के लाभ पर जोर: CM साय का बड़ा ऐलान: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सीधा फायदा! जानें आपको क्या मिलेगा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस अवधि में पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन सहायता, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, आश्रय सुविधाएँ, उभयलिंगी पुनर्वास और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्र में व्यापक सुधार और नई पहल लागू की गईं।

पेंशन योजनाओं में सुधार: राज्य सरकार ने छह प्रमुख पेंशन योजनाओं—इंदिरा गांधी वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा और मुख्यमंत्री पेंशन योजना—के माध्यम से 21.99 लाख लाभार्थियों तक सहायता पहुँचाई। डीबीटी भुगतान 98 प्रतिशत और आधार सीडिंग 96 प्रतिशत तक पहुँचने से पेंशन वितरण पारदर्शी और समयबद्ध बना।

दिव्यांगजन और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए पहल: दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण 1,161 से बढ़कर 3,609 हुआ, 4,983 लाभार्थियों को सामर्थ्य विकास शिविरों में प्रत्यक्ष सहायता मिली। विशेष शिक्षा में सरकारी और स्वैच्छिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी, और फिजिकल रिफरल रिहैब सेंटर एवं सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब की सेवाएँ दोगुनी हुईं।

वरिष्ठ नागरिक, उभयलिंगी पुनर्वास और नशा मुक्ति: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 4,697 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए। उभयलिंगी व्यक्तियों के पुनर्वास में पहचान प्रमाण पत्र 506 से बढ़कर 915 हुए। नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या 11 से 25 और लाभार्थी 4,379 तक बढ़े।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!