ChhattisgarhRaipur

कलेक्टर ने ओलंपिक खेलों में शराब पीकर पहुँचने वाले शिक्षक को किया निलंबित

 रायगढ़  : खेल समाप्ति उपरांत शिक्षक शराब के नशे में स्टेडियम में पहुँचे थे। जिनके खिलाफ कलेक्टर ने कार्यवाही की है। छतीसगढिया ओलंपिक खेलों में शराब पीकर पहुँचने वाले शिक्षक को कलेक्टर रानू साहू ने निलंबित कर दिया है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार धरनीधर यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर में व्यायाम शिक्षक के पद पर पदस्थ है। रायगढ़ स्टेडियम में खेलो के समाप्त होने के बाद वह शराब सेवन कर के खेल स्टेडियम में पहुँचे थे।

उनके इस कृत्य को कलेक्टर रानू साहू ने गंभीरता से लिया और उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत आचरण करने पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ नियत किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!