Chhattisgarh

जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 कवर्धा : घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कवर्धा के जज की 13 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जज कवर्धा न्यायालय में पदस्थ है। जज की पुत्री ने जज के सरकारी आवास में खुदकुशी की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान जज की पुत्री सरकारी क्वाटर में अकेली थी। आज सुबह जब परिजन सरकारी क्वाटर में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची है।

फिलहाल 13 वर्षीय नाबालिग ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड नोट या फिर मौत के कारनो की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!