Chhattisgarh

मरवाही–कोटा विधानसभा में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप, कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- मरवाही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक–24 एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक–25 में मतदाता सूची से नाम अवैध रूप से हटाए जाने के आरोपों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह करसयाल के नेतृत्व में सौंपा गया।

Related Articles

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रारूप–7 के माध्यम से नियमों को दरकिनार करते हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहाँ मतदाता स्वयं उपस्थित हैं और वर्षों से उसी मतदान केंद्र क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं, इसके बावजूद उनके नाम हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि कुछ मतदान केंद्रों में एक विशेष राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्तियों द्वारा प्रारूप–7 के आवेदन भरे गए, जबकि संबंधित मतदाता न तो अनुपस्थित हैं और न ही स्थायी रूप से कहीं और स्थानांतरित हुए हैं। इस प्रकार की कार्रवाई को निर्वाचन नियमों का खुला उल्लंघन बताया गया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पूर्व गहन और निष्पक्ष जांच की जाए तथा यदि जांच में फर्जी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतें सामने आती हैं, तो संबंधित शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करने की मांग की।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!