Chhattisgarh

दिग्विजय सिंह का रिटायरमेंट प्लान? एक्स पोस्ट से तेज हुई चर्चाएं

Digvijaya Singh Retirement Plan को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऐसा संदेश दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनकी पोस्ट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वे सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “My Retirement Plans? May be. Why not? जय सिया राम…”। इस एक लाइन की पोस्ट ने उनके समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है और उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे अगली बार राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि उनके दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं और उन्होंने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इसी वजह से Digvijaya Singh Retirement Plan को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

जिस वीडियो को उन्होंने साझा किया है, उसमें 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा नजर आते हैं। उन्होंने घर खरीदने की बजाय एक बड़ी Isuzu गाड़ी खरीदी और अपनी पत्नी बसबी भंजा के साथ पूरे भारत की यात्रा करने का फैसला किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!