Chhattisgarh

जगदलपुर से ठाकुर नगर के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत

जगदलपुर : बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए Jagdalpur Thakur Nagar Special Train चलाने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके और लंबी दूरी की यात्रा आसान हो सके।

Related Articles

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 08563 Jagdalpur Thakur Nagar Special Train 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 08:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी और 09:00 बजे वहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन 10:00 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। दोपहर 13:45 बजे यह रायगढ़ा पहुंचेगी और 14:10 बजे वहां से चलकर अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ेगी। निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन 16 मार्च 2026 को सुबह 10:45 बजे ठाकुर नगर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 08564 ठाकुर नगर–जगदलपुर स्पेशल ट्रेन 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 19 मार्च को 14:40 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी और 15:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 19:25 बजे कोरापुट और 20:55 बजे जेयपुर पहुंचेगी। अंत में यह ट्रेन रात 22:45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

यह Jagdalpur Thakur Nagar Special Train रास्ते में जयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंडुल और भटनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में 3 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल कोच और 2 सेकेंड क्लास लगेज सह दिव्यांगजन कोच लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा देना और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!