Chhattisgarh

शुभमन गिल की इंस्टाग्राम फोटो पर मचा बवाल, टी20 वर्ल्ड कप जश्न की तस्वीर से गायब दिखे संजू सैमसन

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न की कई तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की एक इंस्टाग्राम फोटो को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. गिल की इस तस्वीर में कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, लेकिन फैंस का दावा है कि इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नजर नहीं आ रहे हैं.

Related Articles

इंस्टाग्राम फोटो से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, शुभमन गिल ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इन तस्वीरों में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस का दावा है कि इन तस्वीरों में संजू सैमसन गायब है. इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे है कि आखिर इक्स तस्वीर में सैमसन क्यों नहीं दिख रहे.

फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

यह तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है. एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि अपने किस ऐप से संजू सैमसन को हटाया है. वहीं एक दूसरे यूजर ने गिल पर तंज कसते हुए लिखा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटर, फर्स्ट क्लास एडिटर. तो वहीं कुछ यूजर्स ने डायरेक्ट गिल के पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा कि सैमसन भी इसी टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में उन्होंने अहम योगदान दिया है, ऐसे में उन्हें तस्वीर से हटाना सही नहीं है.

टी20 वर्ल्ड कप में सैमसन का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने इस टूर्नामेंट की 5 पारियों में 321 रन बनाए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!