Chhattisgarh

अखिलेश यादव ने LPG किल्लत पर योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में LPG गैस की किल्लत और तेल की बढ़ती किल्लत को लेकर योगी सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस की कमी लगभग पूरे विश्व में बनी हुई है। भारत में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद शहरों में लंबी-लंबी लाइनों के कारण आम जनता परेशान है।

उन्होंने डिप्टी सीएम को तंज कसते हुए पूछा कि वे सिलेंडर और पेट्रोल की लाइन में खुद क्यों नहीं बैठ जाते। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि डिप्टी CM का दावा कि “जिसके पास सिलेंडर न हो, वह हमें सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे” हास्यास्पद है। अखिलेश यादव ने डिप्टी CM से आग्रह किया कि अपना फोन नंबर या गोदाम का पता साझा करें ताकि जनता को राहत मिल सके।

भाजपा पर सवाल

अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर सवाल उठाए:

  • बड़े दावों वाली पार्टी और उनके नेता जनता की परेशानियों के समय कहां हैं?
  • गैस और तेल की लाइनों में लोगों की मदद करने के लिए वे भाजपा का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे?
  • स्टूल लगाकर सीधे एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर क्यों नहीं बैठते?

आपदा में अवसर

अखिलेश यादव ने भाजपा की नीतियों को “काला-कारोबारी सोच” बताते हुए लिखा:

  • पहले जनता को परेशान करो, कमी और किल्लत का प्रचार करो
  • लंबी लाइनों और झगड़े करवाओ
  • मीडिया के माध्यम से डर फैलाओ
  • फिर दाम बढ़ाकर कालाबाजारी से लाभ कमाओ

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की महाझूठी नीतियों से और अधिक क्रोधित हो रही है और उन्होंने संदेश दिया: “भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!