Chhattisgarh

बिलासपुर में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ फड़: एसीसीयू ने 9 गिरफ्तार, 45.84 लाख की जब्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का ऑफिस जुआ फड़ में तब्दील हो गया। एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर सहित 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 कारें जब्त की गईं। कुल जब्ती की कीमत 45.84 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना पर एसीसीयू ने दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे लोगों को घेरकर पकड़ा गया और सभी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. चंद्र प्रकाश पाण्डेय, पिता जीवन प्रसाद, उम्र 43 वर्ष, स्वर्णिम ऐरा
  2. सागर मंगेशकर, पिता स्व. पुनाराम, उम्र 30 वर्ष, मंगला गजमोहिनी परिसर
  3. नितेश चंद शर्मा, पिता जे.के. शर्मा, उम्र 45 वर्ष, आसमा सिटी
  4. दुर्गेश सारथी, पिता परदेसी सारथी, उम्र 32 वर्ष, जरहाभाठा मिनी बस्ती
  5. अखिलेश त्रिवेदी, पिता भगवत दास, उम्र 52 वर्ष, नेहरू नगर
  6. अमन धर, पिता उमेश धर, उम्र 28 वर्ष, डबरीपारा
  7. आशीष खूंटे, पिता मूलचंद खूंटे, उम्र 27 वर्ष, कस्तूरबा नगर
  8. रोशन सोनी, पिता प्रताप सिंह सोनी, उम्र 31 वर्ष, उसलापुर ओवरब्रिज
  9. सृजन शर्मा, पिता सुरेश शर्मा, उम्र 27 वर्ष, सिटी मॉल के पास

जब्त सामग्री

  • नकदी: 84,400 रुपए
  • मोबाइल: 13 नग
  • चार पहिया वाहन: 4 नग (बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा)
  • कुल मूल्य: 45,84,400 रुपए
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!