Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना, 30 मई तक चलेगा विशेष अभियान…घर-घर पहुंचकर जुटाई जाएगी विस्तृत जानकारी

छत्तीसगढ़ : में आगामी 1 मई से जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जो 30 मई तक जारी रहेगी। इस अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दौरान हर घर तक पहुंचकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों से जुड़ी अहम जानकारी एकत्र की जाएगी।

Related Articles

33 सवालों के जरिए तैयार होगा पूरा डाटा

इस बार जनगणना के तहत आम नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के माध्यम से मकानों की स्थिति, उनके उपयोग, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य बुनियादी जानकारियां जुटाई जाएंगी। यह डाटा भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जानकारी देने के दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नागरिक चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं या फिर जनगणना कर्मियों को सीधे ऑफलाइन जानकारी दे सकते हैं।

योजनाओं के लिए बनेगा आधार

जनगणना से प्राप्त आंकड़े राज्य में विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलेगी कि किन क्षेत्रों में किस प्रकार की सुविधाओं की जरूरत है।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी दें, ताकि सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बेहतर तरीके से पहुंच सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!