Chhattisgarh

बिलासपुर हाईकोर्ट में 25 कर्मचारियों को पदोन्नति, आदेश जारी…देखें सूची

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रजिस्ट्री में कार्यरत 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश में प्रमोट किए गए कर्मचारियों की सूची भी सार्वजनिक की गई है। इनमें स्टाफ कार चालक, रिकॉर्ड आपूर्तिकर्ता, चपरासी सहित अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।

Related Articles

कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद पर पदोन्नति

जारी आदेश के अनुसार श्रेणी चार के कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल चार में कनिष्ठ न्यायिक सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति कार्यवाहक आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगी और प्रभाव उस तिथि से माना जाएगा जब कर्मचारी नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

तय अनुपात में किया गया प्रमोशन

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति प्रक्रिया 1:3 के अनुपात के आधार पर की गई है। इसमें रजिस्ट्री के कर्मचारियों और अन्य श्रेणी चार स्टाफ के बीच संतुलन बनाए रखा गया है।

इन कर्मचारियों को मिला लाभ

पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में किरण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, लक्ष्मण यादव, चंद्र शेखर पांडेय, ईश्वर चंद्र यादव, राज कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास, कविता पटेल, संजय कुमार, बबली श्रीवास, अमित कुमार, सनत कुमार वस्त्रकार, ज्ञान सागर साहू, प्रवीण कुमार, अन्नपूर्णा ध्रुव, मनोज कुमार साहू, संजीव कुमार सिंह, कन्हैया लाल, हीरामुनि केरकेट्टा, दुर्गेश कुमार साहू, सीमा वर्मा, चमन गल्ले और सत्यमणि कुशवाह के नाम शामिल हैं।

कर्मचारियों में उत्साह, प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम

इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!