Chhattisgarh
CG News: अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, जानें क्या है मामला

CG News: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी और उनकी पत्नी के खिलाफ CBI दिल्ली ने FIR दर्ज किया है. इन दोनों के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी मंजूला त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के दौरान अकूत संपत्ति कमाने का आरोप है. उनकी संपत्ति 38 लाख से बढ़कर 3.32 करोड़ रूपये हुई. वहीं शराब घोटाला मामले में शामिल 30 से ज्यादा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की संपत्ति भी CBI के जांच के घेरे में है.









