Chhattisgarh

राकेश जालान को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अग्रवाल संगठन ने बनाया प्रांतीय उपाध्यक्ष, GPM जिला प्रभारी की भी जिम्मेदारी..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) द्वारा पेंड्रा निवासी राकेश जालान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की अनुशंसा पर संगठन के प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राकेश जालान को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

नियुक्ति पत्र में संगठन ने राकेश जालान की सक्रियता, सहजता, सरलता, सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पित सेवा-भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख किया है। पत्र के अनुसार प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश रहेगा, जबकि विशेष रूप से उन्हें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार एवं समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन ने अपेक्षा जताई है कि राकेश जालान जिले के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। साथ ही जिले की विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत करने तथा आवश्यकता के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका

पत्र में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन समाज को संगठित करने के साथ-साथ जनसेवा, सामाजिक एकजुटता और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग की दिशा में कार्य कर रहा है। संगठन की “श्री अग्रसेन साँझा चूल्हा” योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं राशन सहयोग तथा सामूहिक कन्या विवाह जैसे जनसेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

राकेश जालान से अपेक्षा की गई है कि वे जिले में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों एवं जरूरतमंद परिवारों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन द्वारा जिले की प्रत्येक इकाई में नियमित सामाजिक बैठक एवं जनसेवा गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया गया है।

राकेश जालान को नई जिम्मेदारी मिलने पर अग्रवाल समाज के स्थानीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों में प्रसन्नता है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सक्रिय एवं सेवाभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!