ChhattisgarhRaipur

RAIPUR NEWS : रेलवे स्टेशन से दो युवक 38 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के रेलवे स्टेशन में पुलिस ने दो युवकों को 38 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 3 लाख 80 हजार आंकी गई है।

जीआरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली के मध्यनजर स्टेशन में संघन जांच की जा रही है। सूचना मिली की प्लेटफार्म 5 और 6 के दुर्ग छोर में दो युवक ट्राली बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़े हैं। टीम सक्रिय हुई और दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में शंकर मंडल पिता राम मंडल उम्र 26 वर्ष निवासी कुंजमुडा थाना कोटापड़ जिला कोरापुट अड़िसा और दूसरे युवक ने प्रशांत हरिजन पिता प्रमाद हरिजन उम 22 वर्ष निवासी कुंजमुड़ा थाना कोटापड़ जिला कोरापुट उड़िसा होना बताया और सारनाथ एक्सप्रेस से शंकरगढ़ उत्तरप्रदेश के लिए ट्रेन का इंतजार करने की बात कही। उनके बैगों की जांच की गई, तो दोनों युवकों के ट्राली बैग में कुल 38 किलो गांजा मिला। गांजा की कीमत 3 लाख 80 हजार आंकी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!