ChhattisgarhRaipur

कलेक्टर ने पचेड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर : किसानों से सुगमता और सरलता से धान खरीदने के दिए निर्देश। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर ने पचेड़ा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। तैयारियों की भी समीक्षा की।

केंद्रों में समर्थन मूल्य प्रदर्शित करने के साथ नामी मापक यंत्र भी अनिवार्यता रखने के निर्देश दिए। 220 क्विंटल धान जप्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!